बागपत में लंपी का कहर, विभागीय रिकॉर्ड में सिर्फ एक मौत; पशुपालक बता रहे 148 गोवंश की मौत
बागपत, 14 सितंबर। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में लंपी बीमारी से गोवंशों की लगातार मौत होने के दावों के बीच पशुपालन विभाग के आंकड़ों और जमीनी स्थिति में बड़ा अंतर सामने आया है। पशुपालकों के अनुसार जिले के करीब 40 गांवों में एक हजार से अधिक गोवंश लंपी की चपेट में आ चुके हैं…