बागपत : बागपत के पुरा महादेव मंदिर में चल रहे श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने खुद संभाली। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनभर कांवड़ मार्गों का बारकी से निरीक्षण किया और इसके जरिए कांवड़ियों की भीड़ का आकलन किया, ताकि आगे की व्यवस्थाओं को उसी अनुसार दुरुस्त किया जा सके।
निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी परा महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था का बारीकी से जायजा लया। इस दौरान एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि लाखों की संख्या में पहुंच रहे कांवड़ियों को व्यवस्थित ढंग से जलाभिषेक कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कड़ी व्यवस्था की हुई है।
निगरानी के पुख्ता इंतजाम
मेला क्षेत्र में सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही पांच ड्रोन कैमरों के जरिए मंदिर और मला परिसर पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। मंदिर परिसर और गेस्ट हाउस में विशेष कंट्रोल रूम बनाए गए ह, जहां दरोगा और कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है।
व्यवस्था की खास बात यह है कि जैसे ही मेला क्षेत्र में कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नजर आती है, कंट्रोल रूम में तैनात दरोगा और कांस्टेबल तुरंत वायरलैस सेट के माध्यम से इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देते हैं, जिससे समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। प्रशासन की इस चाक-चौबंद व्यवस्था से श्रद्धालु भी राहत महसूस कर रहे हैं और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है।














Leave a Reply