Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

Advertisement

बागपत में कांवड़ यात्रा का अनोखा रंग, तिरंगे से मिसाइल तक दिखीं भव्य झांकियां

बागपत: सावन के पावन महीने में उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के अनुयायियों के विविध रंग रूप दिख रहे हैं. डीजे बज रहा है और भक्ति में सराबोर होकर लगातार शिव भक्त अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं. यहां श्रद्धालु विविध वेशभूषा और परिधान में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. डीजे के साथ सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. एक से बढ़कर एक झांकी हाईवे पर देखी जा सकती है. वहीं अलग-अलग शिव भक्तों की टोली में आस्था के विविध रंग रूप हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. कहीं तिरंगा, आदियोगी, तो कहीं बुलेट पर सवार भोलेनाथ, किसी ने कंधे पर मूर्ति बिठाई है तो कोई मिसाइल वाली कांवड़ लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *