Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

Advertisement

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो मरे, तीन घायल

औरैया, 08 अगस्त : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कुदरकोट क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक में टकराने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112, यूपीडा अधिकारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झांसी के उन्नाव गेट चौकी निवासी मोहम्मद जमाल (50), मोहम्मद फिरोज (45), शकीला बानो (62), रेहाना बानो (45) और 8 वर्षीय ताहिरा बानो कार से बरेली उर्स में शामिल होने जा रहे थे। सफर के दौरान अछल्दा थाना क्षेत्र के इटैली चौकी अंतर्गत किलोमीटर संख्या 277.9 के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से परखच्चे में बदल गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही कुदरकोट थाना प्रभारी और इटैली चौकी प्रभारी विपिन पाल की टीम ने यूपीडा कर्मियों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से सैंफई अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहम्मद जमाल और शकीला बानो को मृत घोषित कर दिया। घायलों में मोहम्मद फिरोज की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है, वहीं रेहाना बानो और मासूम ताहिरा को मामूली चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *