21 सितंबर 2026 | नई दिल्ली: रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 के अंदर सोमवार को एक कैदी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर के रूप में हुई है, जो बैरक नंबर 203 में बंद था।
बताया गया कि प्रदीप बैरक की तरफ लौट रहा था, तभी दो साथी कैदियों ने कथित तौर पर उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उसकी गर्दन पर गंभीर चोट आई।
घटना के बाद प्रदीप को आनन-फानन में बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और समयपुर बादली थाना प्रभारी जेल परिसर और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले में मेडिकल-लीगल दस्तावेज और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में समयपुर बादली थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपी कैदियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Rohini Jail, Rohini Central Jail, Delhi News, Jail Murder, Prison Violence, Samaypur Badli, BSA Hospital, Delhi Police
#DelhiPolice #OuterNorthDelhi #RohiniJail #JailMurder #SamaypurBadli #PrisonViolence #BSAHospital #BreakingNews #DelhiNews #LawAndOrder














Leave a Reply