22 सितंबर 2026 | बागपत
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में ढाबे पर थूक कर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रटौल चौकी क्षेत्र का बताया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खेकड़ा थाना क्षेत्र की रटौल चौकी के अंतर्गत स्थित एक ढाबे पर रोटी बनाने के दौरान कथित तौर पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का संज्ञान सोशल मीडिया सेल बागपत और थाना खेकड़ा पुलिस द्वारा लिया गया।
पुलिस के अनुसार, वीडियो की पहचान के आधार पर आरोपी की पहचान महताब पुत्र सिराजुद्दीन, निवासी कस्बा रटौल, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना खेकड़ा पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
- नाम: महताब पुत्र सिराजुद्दीन
- निवासी: कस्बा रटौल, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में:
- उ0नि0 संजीव कुमार, थाना खेकड़ा
- है0का0 741 चीकू भाटी, थाना खेकड़ा
- रि0का0 460 पंकज कुमार, थाना खेकड़ा
शामिल रहे।














Leave a Reply