Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

Advertisement

खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 9 लोगों पर कार्रवाई

बागपत, 27 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेकड़ा पुलिस ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले 09 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

बागपत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। पुलिस ने लोगों से जनपद में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

@Uppolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *