नई दिल्ली। भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक रूप से खास रहा। पहली बार लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले पहुंचने के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत समारोह की शुरुआत हुई। तिरंगा फहराने के दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने समारोह स्थल पर पुष्पवर्षा भी की।
इस बार के समारोह में ‘वंदे मातरम्’ को विशेष महत्व दिया गया है। वर्ष 2026 में राष्ट्रीय गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए लाल किले पर पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में इसका पूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया।














Leave a Reply