चंडीगढ़, 10 अगस्त : संगरूर से सांसद मीत हेयर ने नयी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित छठी राष्ट्रीय सांसद बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग वर्गों में खिताब अपने नाम किये, जबकि एक अन्य वर्ग में वह उपविजेता रहे।
मीत हेयर ने पुरुष एकल के फाइनल में उदय श्रीनिवास को 11-21, 21-17 और 22-20 से हराकर खिताब जीता। पुरुष युगल के फाइनल में उन्होंने सांसद के.डी. सिंह के साथ जोड़ी बनाकर आगा सैयद रुहेला और मेधा रघुनंदनी रेड्डी की जोड़ी को 21-13, 18-21 और 21-14 से पराजित किया। सांसद एवं पार्टनर्स डबल्स के फाइनल में मीत हेयर और बिप्लब मिश्रा की जोड़ी ने अरशद खान और राजीव प्रताप रूडी की जोड़ी को 21-10, 21-16 से हराकर तीसरा खिताब अपने नाम किया। वहीं, सांसदों के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में मीत हेयर और रंजीता रंजन की जोड़ी उपविजेता रही।
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मीत हेयर ने कहा कि यह चैंपियनशिप सांसदों को खेलों से जुड़ने, आपसी मेलजोल मजबूत करने और फिटनेस को बढ़ावा देने का शानदार अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस यादगार खेल आयोजन का हिस्सा बनकर उन्हें खुशी और गर्व महसूस हुआ।
उल्लेखनीय है कि मीत हेयर ने पिछले वर्ष आयोजित चैंपियनशिप में भी पांच खिताब जीते थे।
राष्ट्रीय सांसद बैडमिंटन चैंपियनशिप में मीत हेयर ने जीते तीन खिताब













Leave a Reply