मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मेरठ जेल के बाहर शुक्रवार सुबह से ही भावुक नजारा देखने को मिला। जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। जेल के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आईं।
जेल प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन को देखते हुए बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। मुलाकात के दौरान बहनों ने अपने भाइयों का तिलक किया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों को देखकर भावुक हो गईं।
बहनों ने भाइयों की सलामती और जल्द रिहाई के लिए भगवान से दुआ की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और जेल में पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए किए गए इंतजामों की निगरानी की।
मेरठ जेल में रक्षाबंधन का यह भावुक दृश्य भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और उम्मीद की तस्वीर पेश करता नजर आया।
#Meerut #RakshaBandhan #MeerutJail #UPNews #UttarPradesh #Rakshabandhan2026 #BaghpatWire














Leave a Reply