प्रयागराज। झूंसी थाने की जिम्मेदारी संभालने के महज चार दिन बाद ही सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह की थानेदारी चली गई। थानेदार बनने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें SHO के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, SI प्रकाश सिंह की पर्सनालिटी को देखते हुए अधिकारियों ने उन्हें प्रयागराज के झूंसी थाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें सब इंस्पेक्टर से SHO बनाकर थाने भेजा गया था।
लेकिन थाने की जिम्मेदारी संभालने के पहले ही दिन उन्होंने एक रील बनाई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा शुरू हो गई।
वायरल वीडियो में थानेदार के साथ पुलिसकर्मियों के मौजूद होने को लेकर भी सवाल उठाए गए। आरोप है कि जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जनता की सुरक्षा में होनी चाहिए थी, उन्हें उनकी सुरक्षा में लगाया गया था।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा तक पहुंचा। इसके बाद प्रकाश सिंह को SHO के पद से हटा दिया गया और उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।
इस तरह झूंसी थाने की जिम्मेदारी संभालने के महज चार दिन के भीतर ही उनकी थानेदारी खत्म हो गई।
#Prayagraj #Jhunsi #PrayagrajPolice #SHO #PoliceNews #ViralReel















Leave a Reply