8 सितंबर 2026 | लखनऊ
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं। पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आयोग में पांच सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
नई नियुक्तियों के तहत संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मैसी, सरदार हनप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम और सरदार परविन्दर सिंह को आयोग का सदस्य बनाया गया है।
योगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं मोहसिन रज़ा
मोहसिन रज़ा योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग के राज्य मंत्री रहे हैं। वह विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
योगी सरकार के दौरान मोहसिन रज़ा भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मौकों पर सार्वजनिक मंचों से उनकी तारीफ भी कर चुके हैं।
आयोग में नई टीम की जिम्मेदारी
अल्पसंख्यक आयोग का काम अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मामलों, उनकी शिकायतों और अधिकारों से संबंधित विषयों पर काम करना है। नई नियुक्तियों के बाद आयोग के सामने अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मामलों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
मोहसिन रज़ा के अध्यक्ष बनने के साथ ही आयोग में नई टीम के गठन को प्रदेश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है।
#MohsinRaza #UPMinorityCommission #MinorityCommission #YogiGovernment #LucknowNews #UttarPradeshNews














Leave a Reply