बागपत। श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मेला परिसर में श्रावणी कांवड़ मेले के प्रथम दिन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धार्मिक आयोजनों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-केंद्रित बनाने की प्राथमिकताओं के अनुरूप मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान #ZeroWasteMahotsav के तहत स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, संसाधनों के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रशासन का प्रयास है कि धार्मिक आस्था के इस बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए मेला क्षेत्र में कचरे के उचित प्रबंधन और उसके पृथक्करण की व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
‘भक्ति भी, प्रकृति भी… आस्था भी, जिम्मेदारी भी’ की भावना के साथ आयोजित यह पहल धार्मिक आयोजनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि वे मेला परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।
हर हर महादेव!














Leave a Reply