श्रावणी शिवरात्रि के पावन अवसर पर पुरा महादेव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए DM बागपत ने मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बागपत प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मेला क्षेत्र में तैनात हैं। मंदिर परिसर में सुव्यवस्थित कतार के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुरक्षित जलाभिषेक की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि आस्था का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News