लखनऊ, 19 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पीआरडी जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 कर दिया है।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जवानों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ भी सुनिश्चित किया गया है।
सरकार का यह निर्णय पीआरडी जवानों के सम्मान, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।














Leave a Reply