खेकड़ा। खेकड़ा स्टेडियम तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों और ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए बसी अंडरपास से स्टेडियम तक सड़क निर्माण की मांग सामने आई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
ग्रामीणों के अनुसार बसी अंडरपास से खेकड़ा स्टेडियम तक जाने के लिए फिलहाल उचित सड़क की सुविधा नहीं है। आसपास के गांवों, विशेषकर सुन्हैड़ा आदि गांवों के खिलाड़ियों को स्टेडियम पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है।
रविवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनसे अंडरपास से स्टेडियम तक पक्की सड़क बनवाने की मांग रखी।
सांसद ने ग्रामीणों और खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सड़क बनने से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को स्टेडियम तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने सांसद के आश्वासन पर खुशी जताते हुए सड़क निर्माण की मांग को जल्द पूरा कराने की उम्मीद जताई।















Leave a Reply