मुंबई | 15 सितंबर 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाह अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे जय शाह भी मौजूद रहे।
दर्शन के बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बने गणपति बप्पा के विराट स्वरूप के दर्शन की प्रतीक्षा पूरे वर्ष रहती है।
अमित शाह ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि गणपति बप्पा सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
उन्होंने अपने संदेश का समापन “गणपति बाप्पा मोरया!” के जयघोष के साथ किया।
गौरतलब है कि मुंबई में गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय उत्सव 14 सितंबर से शुरू हुआ है और 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विसर्जन के साथ संपन्न होगा। लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुंबई पहुंच रहे हैं।
अमित शाह ने गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ का भी दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने बांद्रा पश्चिम स्थित सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में भी दर्शन किए।














Leave a Reply