13 सितंबर 2026 | अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के दीपपुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव और बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी अधजला शव और बाइक गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए।
खेत में अधजला शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और मृतक की पहचान के साथ हत्या के पीछे की वजह तथा वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
AmrohaNews #Hasanpur #CrimeNews #UPNews #AmrohaPolice #CrimeUpdate #BreakingNews #MurderNews #UttarPradesh














Leave a Reply