Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर CM योगी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं, विकसित भारत में योगदान का किया आह्वान

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देश के युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को ऊर्जा, उत्साह और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण बताते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण का सुदृढ़ आधार स्तंभ बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक “श्रेयान् स्वधर्मो विगुणः परधर्मात् स्वनुष्ठितात्। स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः॥” का उल्लेख करते हुए युवाओं से अपने कर्तव्य और प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित करें। जहां भी रहें, कौशल, संस्कार और सेवा-भाव को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सामर्थ्य विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपनी क्षमताओं का उपयोग समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *