अमरोहा में मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर हाई अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश
अमरोहा, 3 सितंबर। बरसात के मौसम में जंगलों से वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने की बढ़ती आशंका को देखते हुए अमरोहा जिला प्रशासन ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।…