September 25, 2026

दिनांक: 22 अगस्त 2026 | स्थान: बागपत

पांच दोषियों को 7-7 साल और 13 को 3-3 साल की कैद, जुर्माना भी लगाया; एक आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

बागपत। अमीनगर सराय कस्बे में घर में घुसकर परिवार पर हमला करने और एक महिला की आंख गंभीर रूप से घायल करने के मामले में बागपत की अदालत ने 18 दोषियों को सजा सुनाई है। अदालत ने पांच दोषियों को सात-सात साल और 13 दोषियों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। सभी पर अर्थदंड भी लगाया गया है।

चाय पी रहे परिवार पर किया था हमला

मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय कस्बे का है। सतेंद्र शर्मा ने 26 नवंबर 2022 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, घटना के समय परिवार के लोग घर में चाय पी रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के कई लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह परिवार की जान बची। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

महिला की आंख हुई थी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त

हमले में महिला रेखा की एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद में ऑपरेशन कराकर उन्हें कृत्रिम आंख लगवानी पड़ी।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

14 गवाहों की हुई गवाही

मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/एफटीसी द्वितीय की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान वादी समेत 14 गवाहों की गवाही हुई। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने 18 आरोपितों को दोषी माना।

पांच दोषियों को सात साल की कैद

अदालत ने विकास, नितिन, विपिन, विक्की उर्फ विकास और शुभम उर्फ शिवम को सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई। प्रत्येक पर 22-22 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

वहीं नवीन, मोनू उर्फ सोहनवीर, रवि, नीरज, राहुल, कल्लू, प्रवीण पुत्र बाबूराम, सूरज, राहुल, शिवा, अजय, अर्जुन और ललित को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई। प्रत्येक पर 12-12 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

एक आरोपी अदालत में नहीं हुआ पेश

मामले में नामजद प्रवीण पुत्र घनश्याम अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Baghpat Times: इस मामले में अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला है। मामले में कुल 19 आरोपितों के नाम सामने आए थे, जिनमें 18 को सजा सुनाई गई है, जबकि एक आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।बागपत में महिला का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली, 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगालेबागपत में महिला का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली, 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News