लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावन पर्व नाग पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नाग पंचमी प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सह-अस्तित्व और शिवत्व का संदेश देने वाला पर्व है।
मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से प्रदेश के प्रत्येक घर-आंगन में आनंद, शांति और खुशहाली का प्रकाश बना रहे।
उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पावन पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाने की अपील की।














Leave a Reply