Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

वीरता- सेवा पदक से सुरक्षा बलों के 1057 कर्मी सम्मानित, उत्तर प्रदेश के 79 कर्मी शामिल

स्वतंत्रता दिवस 2026: वीरता और सेवा पदक घोषित, सुरक्षा बलों के 1057 कर्मी सम्मानित
लखनऊः स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर देश के सुरक्षा और सेवा बलों के लिए बड़े सम्मान की घोषणा की गई है। पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 1057 कर्मियों को उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन पदकों का विस्तृत वर्गीकरण इस प्रकार है। इसमें कुल सम्मानित कर्मी: 1057 हैं जिनमें वीरता पदक (जीएम) पाने वाले 301, राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) से पुरस्कृत होने वाले 92
और मेधावी सेवा पदक (एमएसएम) प्राप्त करने वाले 664 कर्मी शामिल हैं।
वीरता पदक (जीएम): बहादुरी की मिसाल
जीवन और संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को दबोचने में अदम्य साहस दिखाने वाले कर्मियों को ‘वीरता पदक’ से नवाजा गया है।
वीरता पदक से पुरस्कृत होने वाले देशभर से 301 कर्मी शामिल हैं। इनमें पुलिस कर्मी 272, अग्निशमन कर्मी 29 हैं।
क्षेत्रवार वीरता पुरस्कारों में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के 197 कर्मी, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 51 कर्मी, उत्तर-पूर्व क्षेत्र के 12 कर्मी
और अन्य क्षेत्र के 41 कर्मी शामिल हैं।
सेवा पदक: विशिष्ट और सराहनीय कार्य के लिए सम्मान
सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दो श्रेणियों में सेवा पदक प्रदान किए गए हैं:

  1. राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) पदक से सम्मानित होने वाले कुल 92 लोग हैं। इनमें पुलिस सेवा से 83, अग्निशमन सेवा से 04, नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा सेवा से 03 और सुधार गृह सेवा से 02 कर्मी हैं।
  2. मेधावी सेवा पदक (एमएसएम) प्राप्त करने वाले देशभर से कुल 664 कर्मी हैं। इनमें पुलिस सेवा से 606, अग्निशमन सेवा से 28, नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा सेवा से 18 और सुधार गृह सेवा से 12 कर्मी शामिल हैं।
    उत्तर प्रदेश का विशेष प्रदर्शन
    इस बार के पदकों में उत्तर प्रदेश के कर्मियों ने भी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इनमें पुलिस विभाग के कर्मियों में वीरता पदक (जीएम) प्राप्त करने वाले 12, विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) के 06 और मेधावी सेवा पदक (एमएसएम) के 75 शामिल हैं। वहीं, अग्निशमन विभाग के वीरता पदक (जीएम) के 16, विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) के 01 और मेधावी सेवा पदक (एमएसएम) के 04 कर्मी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *