Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

कांगड़ा-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित

कांगड़ा, 12 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में मंगलवार को लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कांगड़ा शहर के बाहरी इलाके में रानीताल-बाथू पुल के पास भूस्खलन हुआ जिससे फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा बंद हो गया।
प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक भूस्खलन वाली जगह के दोनों तरफ गाड़ियां फंसी रहीं और बाद में यातायात को सुचारू करने के लिए डोजर (भारी मशीनें) लगायी गयी। राजमार्ग पर मलबा हटाने में लगभग एक घंटा लगा।
सड़क पर पत्थर गिरने से रोकने के लिए चार-लेन बनाने वाली कंपनी ने रानीताल के पास पहाड़ी पर इंटरलॉकिंग प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया है, फिर भी भूस्खलन से वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है।
कुछ महीने पहले इसी हिस्से के पास बड़ा पत्थर गिरने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी, हालांकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गये थे।
इलाके में रेलवे लाइन के पास भी भूस्खलन हुआ, जिससे रेलवे के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *