जौनपुर , 11 अगस्त : कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी सी पी मित्तल ने मंगलवार को कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनाव मे पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ लग जाए, अवसरवादी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करें।
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी सीपी मित्तल ने मंगलवार को यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कांग्रेस बूथ को मजबूत करने के लिए संकल्प लें चुकी है, जिला ,शहर एवं ब्लाक कमेटियों में सक्रिय पदाधिकारियों को उचित पद व पूरा सम्मान मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस अवसरवादी सत्ता से युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा मजदूरों के अधिकारो के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं,जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
अवसरवादी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने के लिये संगठन को मजबूत बनाये हर कार्यकर्ता: मित्तल














Leave a Reply