Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों ने दस अक्टूबर तक टाली हड़ता

चंडीगढ़ 10 अगस्त : हरियाणा बिजली कर्मचारियों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को 10 अक्टूबर तक टाल दिया है। 
प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारियों को उनकी मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला। कर्मचारियों ने सरकार को मांगें पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है।
बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के साथ बातचीत बेहद अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली के निजीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि निजीकरण के मामले में उन्होंने भी हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) में इसका विरोध किया है।
उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर कर्मचारियों की ओर से जबरन मीटर लगाए जाने की आशंका जताने पर कहा कि अभी स्मार्ट मीटर के लिए टेंडर तक नहीं किए गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर करेगा और सरकार इसे अनिवार्य नहीं कर रही है।
श्री विज ने एग्री-डिस्कॉम के मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में इस संबंध में घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल कोई आश्वासन देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस दिशा में आगे कोई निर्णय लिया जाता है तो कर्मचारियों को बुलाकर बातचीत की जाएगी और उनकी बात के अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की कुछ मांगें अभी लंबित हैं, जिन पर अध्ययन किया जाएगा। रिस्क अलाउंस के मुद्दे पर सरकार ने सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है और इसके लिए एक कमेटी गठित की जा रही है। 
बैठक के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को 10 अक्टूबर तक स्थगित करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *