देवरिया, 09 अगस्त : उत्तर प्रदेश में देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी 10 अगस्त को’खुशहाल परिवार, मजबूत समाज’ विषय पर जनपद वासियों से यू-ट्यूब पर लाइव संवाद करेंगे।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां रविवार को बताया कि खुशहाल परिवार से ही मजबूत समाज बनता है। इसी संकल्प के साथ जिलाधिकारी सोमवार को नारी सम्मान और बाल संरक्षण तथा खुशहाल परिवार, मजबूत समाज विषय पर यू-ट्यूब लाइव के जरिए जनपद वासियों से संवाद करेंगे।
लाइव कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के साथ बच्चों के संरक्षण, बाल अधिकार, बाल विवाह व उत्पीड़न रोकथाम पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही सुरक्षित पारिवारिक माहौल और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि जिलाधिकारी का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना तथा हर परिवार को उनके अधिकारों और सरकारी सुरक्षा तंत्रों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में लाइव से जुड़ने की अपील की है।
गौरतलब है कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित सहायता या शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 24 गुणा 7 उपलब्ध हैं। लाइव लिंक पर जुड़ा जा सकता हैं।
जिलाधिकारी खुशहाल परिवार, मजबूत समाज विषय पर करेंगे यू-ट्यूब लाइव संवाद














Leave a Reply