गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। थाना विजयनगर क्षेत्र में एक स्कूल की गाड़ी अचानक रोड से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। गाड़ी में करीब 5 से 6 बच्चे सवार थे।
हादसा होते ही वहां से गुजर रहे एक युवक ने दौड़कर बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें स्कूल गाड़ी के रोड से नीचे गिरने की घटना कैद हुई है।
Ghaziabad #GhaziabadNews #VijayNagar #SchoolVan #CCTV #Accident #UPNews #गाजियाबाद #विजयनगर #स्कूलवैन #हादसा














Leave a Reply