प्रतापगढ़, 17 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र स्थित खिदिरपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पास बकरियां चराते समय दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, परिवार की महिलाएं बकरियों को रेलवे ट्रैक के आसपास चरा रही थीं। इसी दौरान ट्रेन आती दिखाई दी। महिलाओं ने बकरियों को ट्रैक से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे समय रहते पटरी से नहीं हट सकीं।
कुछ ही पलों में ट्रेन बकरियों को चपेट में लेते हुए निकल गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बकरियों की मौत से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि यही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन बताया जा रहा है।
घटना के बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक मौके पर रुकी रही। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Pratapgarh #PratapgarhNews #TrainAccident #Hathigawan #Khidirpur #RailwayTrackAccident #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #TrainAccidentUP














Leave a Reply