
गाजियाबाद: हरिद्वार से दो मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर निकली हैं। दोनों महिलाएं हरिद्वार से गंगाजल लेकर डासना धाम पहुंचेंगी और वहां जलाभिषेक करेंगी। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं धार्मिक आस्था के तहत कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की ओर से उनका स्वागत किया जा रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर डासना धाम तक पहुंचने के बाद दोनों महिलाएं मंदिर में जलाभिषेक करेंगी।
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल इन महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के बीच उनका कांवड़ लेकर आगे बढ़ना जारी है।













Leave a Reply