ग्रेटर नोएडा, 11 सितंबर 2026: बादलपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भारत धर्म कांटा के पास स्थित होटल स्टे इन में हुआ। बताया जा रहा है कि युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था।
जानकारी के मुताबिक, महिला मित्र को विदा करने के बाद युवक होटल की बालकनी में खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बालकनी की खिड़की के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि होटल की बालकनी के पास हाईटेंशन लाइन कितनी दूरी पर थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के भारत धर्म कांटा स्थित होटल स्टे इन की है।














Leave a Reply