Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

बिलासपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, जमकर पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

बिलासपुर 29 aug 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात गाय को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक-दूसरे पर जलते हुए पटाखे फेंके जाने से इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रव कर रही भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सोहेल नाम के व्यक्ति की ओर से गाय को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के बाद हुई। हालांकि, टिप्पणी की वास्तविकता और विवाद के पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित सामग्री साझा नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

#Bilaspur #Chhattisgarh #BilaspurNews #छत्तीसगढ़ #बिलासपुर #पथराव #हंगामा #Police #LawAndOrder #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *