तिरुपति, आंध्र प्रदेश। तिरुपति के एमआर पल्ली इलाके के वाणी नगर के पास एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे को हटाने और किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
फिलहाल हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और बचाव टीमों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है।














Leave a Reply