हापुड़ । 13 सितंबर 2026 जनपद हापुड़ के थाना धौलाना से एक दुखद घटना सामने आई है। थाने में पहरे की ड्यूटी पर तैनात सिपाही आशीष ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया।

सहकर्मी तत्काल घायल सिपाही को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सिपाही आशीष करीब 15 दिन की छुट्टी के बाद हाल ही में ड्यूटी पर लौटे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतक सिपाही मूल रूप से आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव हीरापुरा के रहने वाले थे। वह इसी वर्ष 27 अप्रैल से थाना धौलाना में तैनात थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

HapurNews #UPPolice #Hapur #DhalaunaPoliceStation #CrimeNews #HapurUpdate #UttarPradeshNews #AgraNews #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News