नई दिल्ली देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 15 अगस्त 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पहुंचे। लाल किले पहुंचने पर प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले को भव्य तरीके से सजाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी यहां से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।
समारोह में देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिल रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह कई मायनों में खास है। प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन के दौरान देश की विकास यात्रा, युवाओं की भूमिका और 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर महत्वपूर्ण बातें रख सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों का सिलसिला जारी है। बागपत समेत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
बागपत न्यूज वायर की ओर से सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।














Leave a Reply