
फर्रुखाबाद, 8 अगस्त : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 11 पुलिस उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पुलिस लाइन फतेहगढ़ से उपनिरीक्षक राजेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मऊदरवाजा, दीपक कुमार त्रिवेदी को थाना नवाबगंज, ध्रुव कुमार मिश्रा और मोहित द्विवेदी को थाना मऊदरवाजा तथा राजेंद्र कुमार को फर्रुखाबाद कोतवाली भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद राठौर को प्रभारी चौकी सिवारा, थाना कंपिल, जितेंद्र कुमार को थाना कंपिल, अशोक कुमार सिंह और अशोक कुमार तिवारी को थाना मोहम्मदाबाद स्थानांतरित किया गया था। इसी क्रम में उपनिरीक्षक धीरज कुमार को प्रभारी चौकी सिवारा, थाना कंपिल से थाना कंपिल तथा उपनिरीक्षक हरीश कुमार को थाना कंपिल से थाना नवाबगंज स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार इन स्थानांतरणों का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना है।













Leave a Reply