Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

गोरखपुर 08 अगस्त : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के खोराबार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना खोराबार में पंजीकृत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत दर्ज मामले में आरोपी रोहित निषाद निवासी जंगल रामलखना सिपाही टोला, थाना खोराबार को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई महिला एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
इस बावत पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *