Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

आस्था के साथ जिम्मेदारी का संदेश, शिवमय हुआ पुरा महादेव

श्रावणी शिवरात्रि पर गूंजा हर-हर महादेव, पुरा महादेव में 3:54 बजे पूजा और 4:54 बजे ध्वजारोहण के बाद शुरू हुआ मुख्य जलाभिषेक

बागपत। श्रावणी शिवरात्रि के पावन अवसर पर बागपत स्थित ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः 3:54 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 4:54 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसके साथ मुख्य जलाभिषेक का शुभारंभ हुआ।

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने बाबा पुरा महादेव का जलाभिषेक कर अपनी श्रद्धा और आस्था अर्पित की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस बल के साथ स्वयंसेवकों और सफाई योद्धाओं ने भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विभिन्न स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया गया।

श्रावणी शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पुरा महादेव ने श्रद्धालुओं को आस्था के साथ जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। धार्मिक आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखना हर श्रद्धालु की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हर-हर महादेव! 🔱🌿

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *