Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा-2026: अपर पुलिस अधीक्षक ने पुरा महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था परखी

बागपत। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बागपत में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अपर पुलिस अधीक्षक बागपत ने श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटियों को चेक किया और मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। इसके साथ ही चाहेराम भट्टा एवं बुदसैनी रोड बैरियर का भी निरीक्षण किया गया। बैरियर पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर आवश्यक जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय रहें। साथ ही भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *