प्रकाशित तिथि: 24 सितंबर 2026
हापुड़। हापुड़ के बदनौली में दीपक की मौत के मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन को पुलिस ने गांव के बाहर रोक दिया। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रामजी लाल सुमन पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते और नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं।
गांव के बाहर पुलिस ने रोका
जानकारी के मुताबिक, रामजी लाल सुमन दीपक की मौत के मामले में उसके परिजनों से मुलाकात करने बदनौली पहुंचे थे। हालांकि, गांव के बाहर पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
पुलिस की ओर से धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए सांसद को गांव के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस शुरू हो गई।
CO से सांसद की तीखी बहस
पुलिस के रोकने पर रामजी लाल सुमन की CO के साथ तीखी नोकझोंक हुई। वायरल वीडियो में सांसद पुलिस अधिकारी से सवाल करते हुए नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं।
इसी दौरान उनकी ओर से “क्या करोगे तुम?” कहते हुए पुलिस अधिकारी से सवाल किया गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को संभालते नजर आए।
बाद में गांव के बाहर हुई परिजनों से मुलाकात
पुलिस द्वारा गांव में जाने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद बाद में दीपक के परिजनों को गांव के बाहर बुलाया गया। इसके बाद रामजी लाल सुमन ने उनसे मुलाकात की और मामले की जानकारी ली।
दीपक की मौत को लेकर परिवार से मिलने पहुंचे सपा सांसद और पुलिस के बीच हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
हापुड़ न्यूज, रामजी लाल सुमन, सपा सांसद, हापुड़ पुलिस, बदनौली, दीपक मौत मामला, यूपी पुलिस, वायरल वीडियो, पुलिस कार्रवाई
#HapurNews #UPPolice #PoliceAction #RamjilalSuman #ViralVideo #Badnauli #UPNews #SamajwadiParty #HindiNews














Leave a Reply