प्रकाशित तिथि: 25 सितंबर 2026

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन से पहले और भाषण शुरू होते ही कई देशों के प्रतिनिधि सभा कक्ष से बाहर निकल गए। प्रतिनिधियों के इस वॉकआउट का वीडियो और घटनाक्रम चर्चा में है।

नेतन्याहू के भाषण की शुरुआत के दौरान कई प्रतिनिधियों के हॉल से बाहर जाने के बाद उन्होंने अपनी बात एक तीखी टिप्पणी के साथ शुरू की। उन्होंने कहा, “शुरू करने से पहले एक छोटी-सी घोषणा। अगर इस हॉल में कोई और नैतिक कायर (moral cowards) बचा है, जिसने अभी तक बाहर नहीं गया है, तो कृपया अभी चला जाए। धन्यवाद।”

नेतन्याहू का यह बयान उनके संबोधन के दौरान चर्चा का प्रमुख हिस्सा रहा। वहीं, उनके भाषण के दौरान कई देशों के प्रतिनिधियों के सभा कक्ष से बाहर जाने की तस्वीरें भी सामने आईं।

UNGA में वॉकआउट की चर्चा

इज़रायल के प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान प्रतिनिधियों के वॉकआउट ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके भाषण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा। घटनाक्रम से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।

UN महासभा, UNGA, Benjamin Netanyahu, नेतन्याहू, Israel, United Nations, वॉकआउट, UNGA News

#UNGA #BenjaminNetanyahu #Israel #UnitedNations #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News