Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

LPG बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव, ग्राहकों को राहत

7 सितंबर 2026 | नई दिल्ली

घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए अगली रिफिल बुकिंग का अंतर समान रूप से 25 दिन करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। 

ग्रामीण उपभोक्ताओं को 20 दिन की राहत

फरवरी 2026 में मध्य-पूर्व संघर्ष के दौरान LPG की मांग और आपूर्ति को संतुलित करने के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का इंटर-रीफिल बुकिंग अंतर निर्धारित किया गया था

अब मंत्रालय ने LPG की मौजूदा आपूर्ति स्थिति और रिफिल बैकलॉग में कमी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन की अवधि घटाकर 25 दिन कर दी है। यानी ग्रामीण उपभोक्ता अब पिछली रिफिल के 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। 
सभी घरेलू ग्राहकों के लिए एक जैसा नियम

नए आदेश के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतर समान रहेगा।

  • ग्रामीण क्षेत्र: 25 दिन
  • शहरी क्षेत्र: 25 दिन
  • पहले ग्रामीण क्षेत्र में: 45 दिन
  • नया नियम: तत्काल प्रभाव से लागू
  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

मंत्रालय ने यह निर्देश इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम समेत संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को जारी किया है।

: ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं के लिए यह फैसला खास राहत वाला है, क्योंकि अब उन्हें अगली रिफिल बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

#LPG #LPGBooking #GasCylinder #BreakingNews #GasBooking #LPGNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *