बागपत के बड़ौत की अंडर-14 बास्केटबाल टीम ने शामली में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता का खिताब जीता। फाइनल में आगरा को 54-20 से हराया।

बड़ौत की अंडर-14 बास्केटबाल टीम ने जीता सीबीएसई क्लस्टर खिताब, आगरा को 54-20 से हराया

बड़ौत , 19 अगस्त। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल की अंडर-14 बास्केटबाल टीम ने शामली में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता 16 से 21 अगस्त तक शामली में आयोजित की जा रही है। इसमें नोएडा, आगरा, मेरठ, शामली, बागपत और सहारनपुर समेत विभिन्न जिलों की करीब 196 टीमों ने भाग लिया।

बड़ौत की टीम ने क्वार्टर फाइनल में नोएडा को 51-12 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में गाजियाबाद की टीम को 63-17 से मात दी। फाइनल में बड़ौत की टीम का सामना आगरा से हुआ, जिसमें टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा को 54-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम के खिलाड़ी प्रियंक पंवार, वंश शर्मा, वंश तोमर, अंश जावला, अंश, अर्जुन पंवार और लक्ष्य को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जेपी सिंह, उप प्रधानाचार्य यामिनी चौधरी और टीम कोच अशोक पंवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News