ऑकलैंड | 14 सितंबर 2026
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच 2027 में पहली बार द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास आयोजित करने की योजना पर चर्चा हुई है।
एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने न्यूजीलैंड के चीफ ऑफ नेवी रियर एडमिरल गैरीन गोल्डिंग के साथ व्यापक बातचीत की। चर्चा में दोनों देशों के बीच परिचालन सहयोग बढ़ाने, समुद्री सूचना साझा करने और नौसेनाओं के बीच पेशेवर संपर्क मजबूत करने पर जोर दिया गया।
माओरी परंपरा के साथ हुआ स्वागत
ऑकलैंड स्थित HMNZS Philomel, Devonport Naval Base में एडमिरल स्वामीनाथन का पारंपरिक माओरी Pōwhiri समारोह के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद रॉयल न्यूजीलैंड नेवी की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस दौरान दोनों देशों के साझा नौसैनिक इतिहास को भी याद किया गया। HMNZS Achilles का ऐतिहासिक 6-इंच टर्रेट भारत और न्यूजीलैंड के पुराने नौसैनिक संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी है। यह युद्धपोत बाद में भारतीय नौसेना में INS Delhi के रूप में भी सेवा दे चुका है।
2027 में पहली बार संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
दोनों नौसेना प्रमुखों की बातचीत का सबसे अहम पहलू 2027 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास आयोजित करने की दिशा में आगे बढ़ना रहा। इसके जरिए दोनों नौसेनाओं के बीच ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी, प्रशिक्षण और समुद्री समन्वय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह पहल जुलाई 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच स्थापित Strategic Partnership तथा Roadmap 2030 के अनुरूप है। दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग और नियमित द्विपक्षीय नौसैनिक गतिविधियों को बढ़ाने पर सहमति जताई थी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल में हुए Maritime Cooperation Arrangement के तहत सूचना साझा करने, संयुक्त गतिविधियों और समुद्री सहयोग का व्यापक ढांचा तैयार किया गया है।
Indian Navy, Krishna Swaminathan, New Zealand Navy, India New Zealand Relations, Naval Exercise 2027, Maritime Security, Defence News IndianNavy #KrishnaSwaminathan #NewZealand #NavalExercise #IndiaNewZealand #MaritimeSecurity #DefenceNews














Leave a Reply