नई दिल्ली, 26 अगस्त। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को फसल पर्व ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ओणम नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह पर्व भारत की समृद्ध संस्कृति और भाईचारे की भावना का प्रतीक है तथा विविधता में एकता को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि नौका दौड़, लोक नृत्य, संगीत और खेल ओणम से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपराएं हैं। ये परंपराएं केरल की संस्कृति और मूल्यों को प्रदर्शित करती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रार्थना की कि यह शुभ पर्व सभी लोगों के जीवन में खुशी, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा नागरिकों को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा, “ओणम के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले केरल के अपने भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

उन्होंने देशवासियों से इन त्योहारों की भावना को आत्मसात करते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *