5 सितंबर 2026 | गोरखपुर
गोरखपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 81 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।
राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षकों का चयन किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के 5 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में पुरस्कृत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। शिक्षकों के नवाचार, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान दिया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान मिलने से प्रदेश में बेहतर शिक्षण पद्धतियों और नवाचार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के प्रयासों को पहचान देने की पहल को शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP #TeachersDay #शिक्षक_दिवस





Leave a Reply