Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

यूपी के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: हर महीने 5 तारीख तक खाते में आएगा पैसा, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

लखनऊ | 2 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अब कर्मचारियों को अपनी सर्विस डिटेल, बैंक अकाउंट, अटेंडेंस, पेमेंट और कटौती की जानकारी के लिए अलग-अलग जगहों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह पूरी जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्मचारी अब इसी प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी शिकायत या Grievance दर्ज कर सकेंगे और उसका Status भी ऑनलाइन देख सकेंगे। शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था भी की जाएगी।

5 तारीख तक बैंक खाते में पहुंचेगा पारिश्रमिक

सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान को लेकर भी बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, हर महीने की 5 तारीख तक पारिश्रमिक सीधे कर्मचारी के बैंक खाते में पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा कर्मचारियों को उनकी श्रेणी और शैक्षिक योग्यता के अनुसार सम्मानजनक पारिश्रमिक सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

बागपत के कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों और संस्थानों में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बागपत समेत पश्चिमी यूपी के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारी अपने Attendance, Payment और Deduction का रिकॉर्ड खुद देख सकेंगे। इससे भुगतान में पारदर्शिता बढ़ने और शिकायतों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को पारदर्शी व्यवस्था के साथ सम्मानजनक पारिश्रमिक और बेहतर सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Baghpat Wire

बागपत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हर जरूरी खबर पर नजर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *