पटना में बिहार कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रकाशित तिथि: 25 सितंबर 2026

पटना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को पटना में विरोध मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च आर. ब्लॉक स्थित चाणक्य होटल से राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय तक प्रस्तावित था।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अटल पथ के पास एमएलसी क्वार्टर के निकट बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी

विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विभिन्न नारों वाली तख्तियां भी थीं।

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी जलाया। पुलिस ने वाटर कैनन के जरिए पुतले को बुझाने का प्रयास किया।

राजेश राम ने लगाए आरोप

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के माध्यम से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े सवाल उठाए थे।

राजेश राम ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की बैठकों में दर्ज आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया और मुख्य चुनाव आयुक्त ने सत्ता के संरक्षण में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया।

उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और देश से माफी मांगें।

BiharCongress #GyaneshKumar #PatnaProtest #Congress #ElectionCommission #BiharPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News