बागपत, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बागपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ द्वारा जूम मीटिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में जिले के कई थानों में रात के समय पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।
थाना चांदीनगर, कोतवाली बागपत, थाना बिनौली और थाना खेकड़ा के प्रभारी निरीक्षकों ने थाने पर मौजूद समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नाकाबंदी और चेकिंग पर रहेगा फोकस
ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को नाकाबंदी स्कीम प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के दौरान लगाई गई ड्यूटी को लेकर भी पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां समझाई गईं।
पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करें। सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।














Leave a Reply