Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

Advertisement

बागपत के परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद

बागपत 09 अगस्त : उत्तर प्रदेश के बागपत में श्रावणी कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था के केंद्र श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है। मंदिर परिसर में बनाए गए कावड़ नियंत्रण कक्ष से विभागीय अधिकारी 24 घंटे निगरानी करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं।
इस नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी कैमरों, वायरलेस सेट और डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से पूरे मंदिर क्षेत्र और कांवड़ मार्ग पर नजर रखी जा रही है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रेस्पॉन्स टीम को सूचना देकर कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेडियो और मोबाइल के माध्यम से फील्ड में तैनात कर्मचारियों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंबुलेंस और महिला डॉक्टर्स ऑन बाइक को भी नियंत्रण कक्ष से ही निर्देशित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नियंत्रण कक्ष में तैनात सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी कर रहे हैं, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *